विदेश की खबरें | पोम्पियो को अन्य अरब राष्ट्रों के भी इजराइल से रिश्ते बढ़ाने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यरुशलम, 24 अगस्त (एपी) ट्रंप प्रशासन की अरब-इजराइल शांति को और बढ़ावा देने की कोशिशों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को पश्चिम एशिया का दौरा शुरू करने वाले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अन्य अरब राष्ट्र भी इजराइल के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करेंगे।

यरुशलम, 24 अगस्त (एपी) ट्रंप प्रशासन की अरब-इजराइल शांति को और बढ़ावा देने की कोशिशों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को पश्चिम एशिया का दौरा शुरू करने वाले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अन्य अरब राष्ट्र भी इजराइल के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करेंगे।

पोम्पियो ने यरुशलम में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। अमेरिका की मदद से इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित किये जाने की 13 अगस्त को हुई घोषणा के बाद पोम्पियो क्षेत्र के कई देशों की यात्रा पर हैं और उनका पहला पड़ाव यरुशलम है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.

पोम्पियो ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अन्य अरब राष्ट्र भी इसमें शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा, “उनके पास साथ मिलकर काम करने, इजराइली राष्ट्र को मान्यता देने और उसके साथ काम करने से न सिर्फ पश्चिम एशिया के लोगों के जीवन में स्थिरता आएगी बल्कि उनके अपने देश के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।”

यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.

इस समझौते को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की एक प्रमुख उपलब्धि माना जा रहा है जो इस साल फिर से इस पद के लिये अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ईरान फलस्तीन के लिये व्यापक परंपरागत अरब समर्थन हासिल कर रहा है और ऐसे में इजराइल से यूएई के कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत बड़ी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है।

अमेरिका, इजराइल और यूएई ने इसी महीने पूर्ण कूटनीतिक संबंध स्थापित करने के समझौते की घोषणा की थी, जिसके लिये पश्चिमी तट के अपने कब्जे वाले हिस्से के कुछ अंश को अपने में मिला लेने की योजना को ठंडे बस्ते में डालना था। इस इलाके की मांग फलस्तीन भविष्य के अपने राष्ट्र के हिस्से के तौर पर करता रहा है।

दौरे के दौरान पोम्पियो को सरकार में नेतन्याहू के साझीदार और रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज और विदेश मंत्री गबी अश्केनाजी से भी मुलाकात करनी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री इजराइल के बाद सूडान, यूएई और बहरीन की भी यात्रा करेंगे। खाड़ी में उनका अतिरिक्त ठहराव भी संभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\