पोम्पियो ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से यरुशलम में उनके कार्यालय में मुलाकात की। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों नेता इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच हाल ही में घोषित ऐतिहासिक समझौते पर चर्चा करेंगे। राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए हुए इस समझौते में अमेरिका ने मध्यस्थता की है।
दोनों के ईरान और चीन पर भी चर्चा करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.
इस समझौते को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की एक प्रमुख उपलब्धि माना जा रहा है।
इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका, इजराइल और यूएई ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए समझौते की घोषणा की।
यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.
पोम्पियो अपनी इस यात्रा के दौरान सरकार में नेतन्याहू के साथी और अन्य मंत्रियों से भी मिलेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री इजराइल के बाद सूडान, यूएई और बहरीन की भी यात्रा करेंगे।
पोम्पियो के आगमन से पहले इजराइली सेना ने कहा कि उसने सोमवार सुबह गाजा पट्टी में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY