देश की खबरें | राजस्थान के 20 जिलों के 90 नगर निकायों में मतदान कल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में 28 जनवरी को मतदान होगा।

जयपुर, 27 जनवरी राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में 28 जनवरी को मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि 20 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों में 30 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद अब 9930 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं।

मेहरा ने बताया 90 निकायों के 3035 वार्डों के लिए 5253 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि इन निकायों में कुल 30 लाख 28 हजार 544 मतदाता हैं, जिनमें से 15 लाख 47 हजार 974 पुरुष, 14 लाख 80 हजार 514 महिला और 56 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव कराने के लिए मतदान, मतगणना एवं अन्य कार्य के लिए समस्त चरणों के लिए लगभग 30000 कर्मी लगाये गए हैं।

मेहरा ने बताया कि इस चुनाव में 8328 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3035 वार्डों के लिए 5253 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि आयोग ने कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 1 मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या लगभग 750 रखी है।

मेहरा ने बताया कि 1 फरवरी को अध्यक्ष के लिए लोक सूचना जारी होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 2 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 3 फरवरी को होगी, जबकि 4 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन नाम वापसी के तुरंत बाद 4 फरवरी को ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के लिए मतदान 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 8 फरवरी को होगा।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट