रामगंज पर राजनीति, गहलोत ने कहा: माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

दरअसल जयपुर से भाजपा के सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति को विस्फोटक बताते हुए इस बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

जमात

जयपुर, 15 अप्रैल जयपुर शहर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के नित नये मामले सामने आने के बीच विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल जयपुर से भाजपा के सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर में कोरोना संक्रमण की स्थिति को विस्फोटक बताते हुए इस बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

गहलोत ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शुरू में राज्य में अच्छा माहौल बना था लेकिन अब विपक्ष के कुछ नेता इसे खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा ‘दो तीन दिन से विपक्ष के कुछ नेता माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो जारी कर रहे हैं व्हाटसएप वगैरह में बहुत ही खतरनाक...।'

गहलोत ने कहा— मैं समझता हूं कि जब हम बार बार पूरी दुनिया को कह रहे हैं कि राजस्थान वह मॉडल है जहां तमाम राजनीति दल, नौकरशाही, सामाजिक कार्यकर्ता, आम जनता प्रदेशवासी मिलकर लड़ रहे हैं इसके बावजूद ऐसी कोई स्थिति बनती है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण होगी।

बोहरा ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा है,' कांग्रेस सरकार जयपुर के रामगंज क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में नाकाम सिद्ध हुई है। कांग्रेस के ही कुछ विधायक लाॉकडाउन व कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर वर्ग विषेष को राजनीतिक संरक्षण देकर संक्रमण को फैलाने का कार्य कर रहे हैं। आज स्थिति यह हो गई है कि जयपुर परकोटे का एक क्षेत्र कोरोना पीड़ितों का गढ़ बन गया है।'

बोहरा ने कहा कि केन्द्र सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए यथोचित कार्रवाई करे।

गहलोत ने कहा,' केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी से मिलकर ही मुकाबला किया जा सकता है। सभी जाति, सभी धर्मों व वर्गों के लोगों को मिलाकर चलेंगे तभी जाकर कामयाब हो सकते हैं।'

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह संकट शुरू होते ही अच्छी शुरुआत की और सभी धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा 'मैं यह भी कहना चाहूंगा आपको कि राजस्थान में हमने शुरुआत अच्छी की थी ... अच्छा माहौल बना। अब मैं देख रहा हूं दो तीन दिन से कुछ माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं हमारी विपक्षी पार्टी के कुछ नेता लोग।'

इधर बुधवार को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास , मुख्य सचेतक महेश जोशी व विधायक रफीक खान व अमीन कागजी ने कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों व पृथकवास केंद्रों का दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी