देश की खबरें | दमन व प्रतिशोध की राजनीति नहीं चलेगी: पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि आम चुनाव के जरिए देश की जनता ने संदेश दिया है कि दमन, प्रतिशोध व भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी। पायलट ने कहा कि आम चुनाव के परिणाम से खंडित जनादेश आया है।

जयपुर, 11 जून कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि आम चुनाव के जरिए देश की जनता ने संदेश दिया है कि दमन, प्रतिशोध व भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी। पायलट ने कहा कि आम चुनाव के परिणाम से खंडित जनादेश आया है।

वे दौसा में मीडिया से बात कर रहे थे।

लोकसभा चुनाव के परिणामों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में जो परिणाम आए है उसके लिए मैं प्रदेश की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। ये अप्रत्याशित रहे। हमने भारतीय जनता पार्टी को 11 सीटों पर पराजित किया है। जो सरकार डबल इंजन की थी- चाहे वह उत्तर प्रदेश की हो, हरियाणा की हो, राजस्थान की हो... यहां पर जनता किसान, नौजवान ने एक स्पष्ट संदेश दिया है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र में गठजोड़ की सरकार बनी है। किसी भी दल को सरकार बनाने का जनादेश नहीं मिला। एक खंडित जनादेश आया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो राजनीतिक संदेश इन चुनाव के परिणाम से आया है, वह यह है कि दमन की, प्रतिशोध की, आक्रमण की, भेदभाव की राजनीति नहीं चलेगी। संसद में जिस प्रकार 147 सांसदों को एक दिन में निलंबित कर दिया था, मैं समझता हूं कि इस प्रकार की कार्रवाई को लोगों ने पसंद नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता के बीच चुनाव परिणाम के जरिए जनता ने एक संदेश दिया है कि आने वाले समय में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘सरकार का गठन कल परसों हुआ है लेकिन अभी से कई दलों में आशंकाएं पैदा हो गई हैं। कोई शपथ लेने से मना कर रहा है। खींचतान शुरू हो गई है। लेकिन समय बताएगा कि सरकार कितना कामयाब रहती है।’’

लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन ने राज्य की 25 में से 11 लोकसभा सीटें जीती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस