विदेश की खबरें | पाकिस्तान में इस साल पोलियो संक्रमण के मामले बढ़कर 41 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पोलियो के दो नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही देश में इस साल इस घातक संक्रमण के शिकार रोगियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर पाकिस्तान में पोलियो के दो नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही देश में इस साल इस घातक संक्रमण के शिकार रोगियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो नए मामले सामने आए। वैश्विक स्तर पर 24 अक्टूबर को पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सामने आए ये दोनों मामले पोलियो वायरस को खत्म करने के देश के प्रयासों के लिए एक झटका है।

खबर में कहा गया है कि बलूचिस्तान के लोरलाई जिले में करीब साढ़े तीन साल बच्ची संक्रमित हुई है। वह आठ अक्टूबर को पक्षाघात का शिकार हुई। यहां ‘‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’’ में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने इसकी पुष्टि की है।

अखबार के अनुसार, इस साल इस जिले में पोलियो का यह पहला मामला सामने आया है।

इसमें कहा गया है कि पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान संक्रमित बच्ची को पोलियो निरोधक खुराक नहीं दी गयी थी।

इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पोलियो का दूसरा मामला सामने आया था और मरीज करीब ढाई साल का एक लड़का है।

खबर के अनुसार अब तक बलूचिस्तान से 21, सिंध से 12, खैबर पख्तूनख्वा से छह और पंजाब तथा इस्लामाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं।

देश में पोलियो के मामलों में वृद्धि की पृष्ठभूमि में ‘पाकिस्तान पोलियो कार्यक्रम’ के तहत साढ़े चार करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक देने के लिए अगले सप्ताह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जा रहा है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री के पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के एक अधिकारी आयशा रजा फारूक ने देश भर में पोलियो वायरस के प्रसार को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि जून 2025 तक इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए एक रणनीति विकसित की गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के ऐसे देश हैं, जहां पोलियो अब भी महामारी बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\