नीति उपाध्यक्ष, सदस्य, पीएमईएसी के चेयरमैन एक साल तक 30 प्रतिशत कम वेतन लेंगे

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने भी एक साल तक 30 प्रतिशत कम वेतन लेने का फैसला किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और उसके सदस्यों ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक साल तक वेतन 30 प्रतिशत कम लेने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने भी एक साल तक 30 प्रतिशत कम वेतन लेने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘कोरोना वायरस महामारी और उससे निपटने के लिये सरकार के अथक प्रयासों को देखते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों तथा पीएमईएसी के चेयरमैन ने स्वेच्छा से एक साल तक 30 प्रतिशत कम वेतन लेने का फैसला किया है।’’

बयान में कहा गया है कि यह राशि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स फंड) में दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महमारी को देखते हुए पीएम-केयर्स फंड के नाम पर परमार्थ ट्रस्ट बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रस्ट के चेयरमैन और उसके सदस्यों में रक्षा, गृह और वित्त मंत्री शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें