विदेश की खबरें | पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक हिंदू मंदिर की सुरक्षा के लिए मंगलवार को पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

पेशावर, 19 जनवरी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक हिंदू मंदिर की सुरक्षा के लिए मंगलवार को पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

इससे कुछ दिन पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक नेता ने असामाजिक तत्वों द्वारा जमीन हड़पने के भय से मंदिर की सुरक्षा की मांग की थी।

जिला विस्थापित संपत्ति न्यास समिति और जिला राजस्व अधिकारियों की एबटाबाद आयुक्त के साथ मंगलवार को हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

बैठक में कहा गया कि एबटाबाद में स्थित हवेलियां मंदिर एक ऐतिहासिक इमारत है और इसका संरक्षण किया जाना चाहिए।

बैठक में मौजूद अधिकारियों के सुझाव पर उपायुक्त मुघीस सनाउल्लाह ने मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

रविवार को हिंदू समुदाय के नेता हारून सरब दयाल ने कहा था कि हवेलियां शहर में स्थित मंदिर एक प्राचीन इमारत है और भूमाफिया उस पर अनधिकृत कब्जा करना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी