देश की खबरें | जम्मू में दोहरे हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध निकला पुलिसकर्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू शहर के बाहरी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी के रूप में एक पुलिसकर्मी का नाम सामने आया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

जम्मू, छह नवंबर जम्मू शहर के बाहरी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी के रूप में एक पुलिसकर्मी का नाम सामने आया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य संदिग्ध और उसके एक सहयोगी को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की कार्रवाई की है और आरोपी पुलिसकर्मी का साथी भी पूर्व पुलिस कर्मी है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को आरएस पुरा में अरनिया सेक्टर के सालेहर इलाके में हुई गोलीबारी में सबर चौधरी और आरिफ चौधरी की मौत हो गई थी तथा बाबर चौधरी और प्रवीण कुमार घायल हो गए थे।

घटना के तुरंत बाद जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने विशेष जांच टीम गठित की थी, ताकि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला कि कांस्टेबल भूपिंदर सिंह ने किसी विवाद को लेकर अपनी सरकारी राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसका साथ पूर्व कांस्टेबल सदीक ने दिया और घटना के बाद दोनों फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीम तैनात की गई हैं और सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\