देश की खबरें | पुलिस जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 14 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के धनोरा थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक सजन ठाकुर (35) रविवार को जब अपने बैरक में था तब रात करीब सवा दस बजे उसने खुद को गोली मार ली।

उनके अनुसार गोली की आवाज सुनकर जब अन्य जवान मौके पर पहुंचे तब उन्होंने ठाकुर को खून से लथपथ देखा और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर जिले के बहमनी ​गांव का निवासी था और उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ठाकुर पिछले कुछ समय परिवार में तनाव के कारण परेशान था, हालांकि आत्महत्या के कारणों के संबंध सही जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\