देश की खबरें | महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी पर महिला से बलात्कार करने और उसे ठगने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में एक पुलिस निरीक्षक पर 45 वर्षीय एक विधवा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उससे चार लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 13 मार्च महाराष्ट्र के नागपुर में एक पुलिस निरीक्षक पर 45 वर्षीय एक विधवा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उससे चार लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता शहर के गिट्टीखदान इलाके की रहने वाली है, 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से निरीक्षक से उसकी दोस्ती हो गई थी।

दोनों ने अपने मोबाइल फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, निरीक्षक ने भावनात्मक रूप से उसे यह कहते हुए ब्लैकमेल किया कि उसकी पत्नी बीमार है और उसने आठ नवंबर, 2020 को अमरावती जिले के एक मंदिर में उससे शादी की।

शिकायतकर्ता ने कहा कि निरीक्षक ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींची और अपनी पत्नी के इलाज के लिए उससे एक लाख रुपये लिए।

प्राथमिकी में कहा गया है कि निरीक्षक ने महिला के तीन लाख रुपये के सोने के गहने भी छीन लिए।

पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी