दिल्ली में पुलिसकर्मी पत्नी की हत्या के बाद से फरार सिपाही ने खुदकुशी की

थाना इंचौली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार (40) है और वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सिपाही था।

जमात

मेरठ, छह मई दिल्ली में एक महिला पुलिस कर्मी की हत्या के आरोपी सिपाही पति ने मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

थाना इंचौली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार (40) है और वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सिपाही था।

उसकी पत्नी रेनू भी दिल्ली पुलिस में सिपाही थी जिसका शव मंगलवार को दिल्ली में लोधी कॉलोनी में एक कार में मिला था।

इंचौली थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में ही दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मनोज रात को पत्‍नी को कार में लेकर बवाना गया और कथित तौर पर सर्विस रिवाल्वर से ही उसे गोली मार दी।

उनके मुताबिक वह कार में ही शव छोड़कर इंचौली थानांतर्गत जमालपुर गांव में अपने जीजा विजय के घर आ गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम उसकी मोबाइल लोकेशन का पता कर मौके पर पहुंच गयी लेकिन उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें