देश की खबरें | वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि हिण्डोली पुलिस थाने के बासनी गांव में कोटा और बूंदी पुलिस के जवान वांछित अपराधी रामराज मीणा को पकड़ने गए थे जहां पुलिस पर यह हमला हुआ हालांकि अपराधी वहां खड़ी पुलिस कांस्टेबल की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने में सफल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि हिण्डोली पुलिस थाने के बासनी गांव में कोटा और बूंदी पुलिस के जवान वांछित अपराधी रामराज मीणा को पकड़ने गए थे जहां पुलिस पर यह हमला हुआ हालांकि अपराधी वहां खड़ी पुलिस कांस्टेबल की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने में सफल रहा।

हमले की सूचना पर बूंदी पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए हालांकि शाम तक उनमें से किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका।

हिण्डोली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) घनश्याम मीणा ने बताया कि एक उप-निरीक्षक और सात कांस्टेबल की एक टीम 55 वर्षीय अपराधी को पकड़ने के लिए बासनी पहुंची जिसने गांव के बाहरी इलाके में अतिक्रमित जमीन पर घर बनाया है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पहाड़ी पर स्थित अपने घर के पास देखकर रामराज और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव शुरू करना दिया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस अपराधी के घर के करीब पहुंची उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया और रामराज ने दूर से 12 बोर की बंदूक से पुलिस पर 2-3 गोलियां पर दागी हालांकि इस गोलीबारी से कोई हताहत नहीं हुआ।

इस बीच रामराज एक कांस्टेबल की निजी मोटरसाइकिल पर मौके से भाग गया और उसके परिवार के सदस्य भी भागने में सफल रहे।

पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा ने कहा कि कोटा के अनंतपुरा पुलिस थाने में तैनात नरपत सिंह नामक कांस्टेबल को हमले में हाथ और बांह में चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने हिण्डोली पुलिस थाने में रामराज और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353, 394 और 307 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू