देश की खबरें | प्रतापगढ़ जिले में पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी सहित दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में रविवार देर शाम को दो पक्षों के बीच रास्‍ते का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गये।

प्रतापगढ़ (उप्र), 25 जनवरी जिले के कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में रविवार देर शाम को दो पक्षों के बीच रास्‍ते का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गये।

पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि शिवसत गांव के भालचन्द्र सिंह और रामेन्द्र सिंह के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। भालचन्द्र ने रास्ता खुलवाने के लिए थाने में अर्जी दी थी।

उन्‍होंने बताया, ‘‘रविवार शाम थाना प्रभारी अंगद राय और स्थानीय दिलीपपुर पुलिस चौकी के प्रभारी जयशंकर तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, आरक्षी विशाल, अरुण और अश्विनी समेत कुछ पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। पुलिस ने रास्ते का विवाद सुलझाने का प्रयास किया तो रामेन्द्र सिंह पक्ष के लोग आक्रामक हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया।’’

एएसपी के मुताबिक हमले में उपनिरीक्षक जयशंकर तिवारी और आरक्षी अरुण घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और रामेन्द्र सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

इस मामले में रामेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट