देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में थाना प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक व्यक्ति से उसके बेटे को नशे के मामले में फंसाने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक थाना प्रभारी और एक सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

होशियारपुर, 31 मार्च पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक व्यक्ति से उसके बेटे को नशे के मामले में फंसाने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक थाना प्रभारी और एक सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि बुलोवाल थाने के प्रभारी के रूप में तैनात उप निरीक्षक रमन कुमार और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गुरदीप सिंह को रविवार को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन में दर्ज एक ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद हिरासत में लिया गया।

होशियारपुर जिले के असलपुर गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता के अनुसार उनके भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत बुलोवाल पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने दावा किया कि आरोपी अधिकारी रिश्वत न देने पर उनके बेटे को मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में एएसआई ने थाना प्रभारी की ओर से 1.50 लाख रुपये की मांग की, लेकिन बातचीत के बाद यह रकम घटाकर एक लाख रुपये कर दी गई।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो साक्ष्य ब्यूरो को सौंप दिया।

ब्यूरो ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जालंधर रेंज के सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया, ‘‘दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें मंगलवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू