देश की खबरें | व्यवसायी मौत मामले में थाना प्रभारी, सिपाही निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा जिले के कबरई कस्बे में गोली लगने से एक व्यवसायी की मौत मामले में बांदा जिले के फतेहगंज थाने के प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 18 सितंबर महोबा जिले के कबरई कस्बे में गोली लगने से एक व्यवसायी की मौत मामले में बांदा जिले के फतेहगंज थाने के प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

बांदा के पुलिस अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ शंकर मीणा ने शुक्रवार को बताया कि "फतेहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राधेबाबू और सिपाही अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Assembly ByPolls 2020: कांग्रेस और बीएसपी के मैदान में उतरने से चुनाव हुआ Interesting, सत्ताधारी बीजेपी को हो सकता है फायदा.

उन्होंने कहा, "सिपाही महोबा जिले के कबरई थाने से स्थानांतरित होकर सात सितंबर को फतेहगंज थाने पहुंचा था और उसने छुट्टी नियमों का उल्लंघन किया है।"

उन्होंने बताय, "थानाध्यक्ष को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर निलंबित किया गया है।"

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, सीएम नीतीश कुमार-पीयूष गोयल भी रहे मौजूद.

वहीं, क्षेत्राधिकारी स्तर के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर शुक्रवार को बताया कि "सिपाही अरुण यादव कबरई थाने में तैनात था और कबरई कस्बे में गोली लगने से जान गंवाने वाले क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के रडार पर था।

अधिकारी ने बताया कि "कबरई कस्बे में इस सिपाही के 10 से 12 डंपर (छोटे ट्रक) पत्थर खनन के काम में लगे हुए हैं।"

उन्होंने यह भी कहा, "एसआईटी जांच में लोगों ने इस सिपाही पर घटना में संलिप्तता के आरोप लगाए हैं।"

गौरतलब है कि महोबा के कबरई कस्बे के इन्द्रकांत ने सात और आठ सितंबर को जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाला एक वीडिया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके कुछ घण्टे बाद वह संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया था। इलाज के दौरान कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में रविवार शाम उसकी मौत हो गयी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ सितम्बर को भ्रष्टाचार के आरोप में महोबा के पुलिस अधीक्षक पाटीदार को निलम्बित कर दिया था।

इसी मामले की जांच के लिए शासन के निर्देश पर मंगलवार को वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार मीणा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट