देश की खबरें | पुलवामा में मस्जिद, दरगाह का ‘अनादर’ करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया तलाश अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मस्जिद और एक दरगाह का ‘अनादर’ करने में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 26 अप्रैल पुलिस ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मस्जिद और एक दरगाह का ‘अनादर’ करने में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना दक्षिण कश्मीर जिले में त्राल के डडसरा इलाके में बृहस्पतिवार रात हुई।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीती रात, कुछ लोगों ने त्राल के डडसरा में एक दरगाह और मस्जिद की खिड़कियों के कांच तोड़ दिये तथा कुरान की बेअदबी करने की भी कोशिश की।’’

पुलिस को संदेह है कि इस घटना का मकसद राज्य में कानून व्यवस्था में खलल डालना था।

पुलिस ने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों का पता लगाने और उन्हें दंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट