देश की खबरें | बदायूं में पुलिस ने किशोरी की मौत मामले की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यहां एक किशोरी की मौत मामले की जांच शुरू की और उसके पिता एवं चाचा से पूछताछ की। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

बदायूं (उप्र), दो जुलाई पुलिस ने यहां एक किशोरी की मौत मामले की जांच शुरू की और उसके पिता एवं चाचा से पूछताछ की। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

अधिकारियों के अनुसार यह जांच ग्रामीणों के इस आरोप के बाद शुरू की गई कि किशोरी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका शव एक नहर के पास दफना दिया गया।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी की सोमवार को बीमारी के कारण मौत हो गई और उसके परिवार ने उसे दफना दिया।

पुलिस ने बताया कि गांव वालों से यह जानकारी मिलने के बाद कि लड़की का परिवार ही किशोरी की गांव के ही 18 वर्षीय एक युवक के साथ प्रेम संबंध के चलते हत्या में कथित तौर पर शामिल था, किशोरी के पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हालांकि उसे इस संबंध में किसी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया, "हमें घटना की जानकारी मिली और हमने गांव में पुलिस की एक टीम भेजी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लड़की की मौत बीमारी के कारण हुई थी और उसके परिवार ने उसे दफना दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संभावित हत्या के बारे में एक ग्रामीण से सूचना मिलने के बाद, दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए लाया गया था।"

एसएसपी ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई औपचारिक शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड