देश की खबरें | दिल्ली दंगों से संबंधित आपराधिक मामलों में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे पुलिस: उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को फरवरी 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों से संबंधित आपराधिक मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी देने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को फरवरी 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों से संबंधित आपराधिक मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी देने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने गौर किया कि हिंसा के बाद 750 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हुईं और 273 मामलों में जांच अभी लंबित है।

पीठ ने दिल्ली पुलिस से इन मामलों के संबंध में ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा।

पीठ ने कहा, “प्रतिवादी को 10 दिन में मामलों के संबंध में मौजूदा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है। ”

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच 24 फरवरी 2020 को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हुई जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

अदालत जमीयत उलेमा-ए-हिंद की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दंगों की स्वतंत्र जांच कराने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का अनुरोध किया गया है।

मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड