ऑस्ट्रेलिया में मॉल में चाकू से हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गोली मारी

पुलिस के बयान में इस बात की पुष्टि की गई कि मॉल में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन कहा कि परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

नॉर्थ वेस्ट टेलीग्राफ ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी कि उत्तरपश्चिमी तटीय नगर साउथ हेडलैंड में स्थित मॉल के पास कार पार्किंग में एक व्यक्ति ने चाकू निकाला और कई लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस के बयान में इस बात की पुष्टि की गई कि मॉल में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन कहा कि परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

बयान में कहा गया कि पुलिस के एक अधिकारी ने गोली चलाई और हेडलैंड स्वास्थ्य परिसर में कई घायलों का इलाज चल रहा है।

सेंट जॉन एंबुलेंस ने एक बयान में कहा गया कि कई लोगों को मौके पर ही इलाज दिया जा रहा है लेकिन उनकी स्थिति के विस्तार से जानकारी नहीं दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\