ताजा खबरें | संसद के निकट पुलिस ने हमारे साथ ‘धक्कामुक्की’ की: केरल के विपक्षी सांसदों ने कहा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केरल से ताल्लुक रखने वाले कुछ विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि उनके राज्य की एक परियोजना के विरोध में आज मार्च निकालने के दौरान संसद के निकट पुलिस ने उन्हें जबरन रोका तथा ‘धक्कामुक्की एवं पिटाई की।’

नयी दिल्ली, 24 मार्च केरल से ताल्लुक रखने वाले कुछ विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि उनके राज्य की एक परियोजना के विरोध में आज मार्च निकालने के दौरान संसद के निकट पुलिस ने उन्हें जबरन रोका तथा ‘धक्कामुक्की एवं पिटाई की।’

सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद के. सुरेश और आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने यह विषय उठाया।

सुरेश ने कहा, ‘‘आज सुबह कुछ महिला सदस्यों समेत करीब 10 सांसदों ने विजय चौक से संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक के लिए विरोध मार्च निकाला था। यह विरोध मार्च केरल की सिल्वरलाइन परियोजना (राज्य सरकार की रेल परियोजना) को लेकरथा जिसका विरोध पिछले कई दिनों से केरल में हो रहा हैं। विरोध मार्च निकालने के बाद पुलिस ने हमें रोक लिया और संसद में घुसने नहीं दिया।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ धक्कामुक्की की, पिटाई की और निर्मम हमला किया।’’

सुरेश के अनुसार, सांसदों ने पुलिस को बताया कि वे संसद सदस्य हैं तथा विरोध और नारेबाजी करना उनका अधिकार है, इसके बावजूद पुलिस ने रोका जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रेमचंद्रन ने कहा, ‘‘यह विशेषाधिकार का मामला बनता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस का क्या अधिकार है कि वह सांसदों को संसद में प्रवेश करने से जबरन रोके।’’

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘मैं चैम्बर में बुलाकर आपसे घटनाक्रम के बारे में बात करूंगा। फिर संबंधित अधिकारियों से भी बात करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू