देश की खबरें | पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में देखे गए चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ‘ढोक’ (मिट्टी के घरों) में देखे गए चार आतंकवादियों के स्केच शनिवार को जारी किए और उनके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।

जम्मू, 10 अगस्त जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ‘ढोक’ (मिट्टी के घरों) में देखे गए चार आतंकवादियों के स्केच शनिवार को जारी किए और उनके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।

कठुआ में आठ जुलाई को माछेड़ी के सुदूर वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों के हमले में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित पांच सैनिकों की मौत हो गई थी।

बड़े पैमाने पर तलाश अभियान के बावजूद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक छद्म समूह ‘कश्मीर टाइगर्स’ से जुड़े आतंकवादियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इन आतंकवादियों ने हाल ही में भारत में घुसपैठ की थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिन्हें आखिरी बार कठुआ के ऊंचाई वाले इलाकों में मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों के ‘ढोक’ में देखा गया था।

कठुआ पुलिस ने कहा, ‘‘प्रत्येक आतंकवादी के संबंध में कार्रवाई योग्य सूचना देने वालों को पांच-पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। आतंकवादियों की पुख्ता सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा।’’

कठुआ में घात लगाकर किए गए हमले के बाद 15 जुलाई को डोडा जिले के देसा जंगल में आतंकवादियों के एक अलग समूह ने एक और हमला किया, जिसमें एक कैप्टन सहित सेना के चार जवानों की मौत हो गई थी।

डोडा जिले की पुलिस ने हमले में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था। आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इससे पहले, नौ जून को रियासी जिले में आतंकवादियों ने शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाया था, जिसमें नौ यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हमले में शामिल आतंकवादी भी फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\