देश की खबरें | हरियाणा के मंत्री के घर पुलिस ने ‘वारदात स्थल’ का पुनर्चित्रण किया : वकील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला प्रशिक्षक (कोच) को पुलिस बुधवार को यहां उनके सरकारी आवास पर ले गई, ताकि ‘वारदात स्थल’ का पुनर्चित्रण किया जा सके। शिकायतकर्ता के वकील ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, चार जनवरी हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला प्रशिक्षक (कोच) को पुलिस बुधवार को यहां उनके सरकारी आवास पर ले गई, ताकि ‘वारदात स्थल’ का पुनर्चित्रण किया जा सके। शिकायतकर्ता के वकील ने यह जानकारी दी।

शिकायतकर्ता के वकील दीपांशु बंसल ने सिंह के आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जब वह वहां पहुंचीं, तब मंत्री भी घर पर मौजूद थे या नहीं।

बाद में वह पुलिस वाहन से वहां से चली गईं।

बंसल ने कहा, “पुलिस ने अनुरोध किया था कि अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए वह पीड़िता को संदीप सिंह के आवास पर ले जाना चाहती है।”

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस जांच के सिलसिले में और कथित अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए कोच को मंत्री के आवास पर ले गई।

बंसल ने कहा कि पीड़िता ने सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) की धारा 164 के तहत सुबह मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इससे पहले पीड़िता ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

एक सवाल के जवाब में बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने सिंह के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें गैर जमानती धाराएं भी शामिल हैं और “मंत्री को अविलंब गिरफ्तार करना पुलिस पर निर्भर करता है”।

महिला कोच मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुई थी।

चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को 36 वर्षीय भाजपा नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की तथा मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी