इक्वाडोर में ग्वायाक्विल से पुलिस ने लगभग 800 शव बरामद किये

इस बंदरगाह शहर में शवों को दफनाने के काम में लगे मुर्दाघरों के लोग इतनी बड़ी संख्या में शव दफनाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिनमें सड़कों पर शव पड़े हुए दिखाई दे रहे है।

इस महामारी के कारण अस्पतालों, आपात सेवाओं और अंत्येष्टि स्थलों पर भारी दबाव है।

इस बंदरगाह शहर में शवों को दफनाने के काम में लगे मुर्दाघरों के लोग इतनी बड़ी संख्या में शव दफनाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिनमें सड़कों पर शव पड़े हुए दिखाई दे रहे है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुलिस और सैन्यकर्मियों की मदद कर रही एक टीम का नेतृत्व करने वाले जार्ज वाटिड ने कहा, ‘‘लोगों के घरों से एकत्र किये गये शवों की संख्या 700 से अधिक है।’’

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर कहा था कि संयुक्त कार्यबल ने पिछले तीन सप्ताह में एक अभियान में घरों से 771 शव और अस्पतालों से अन्य 631 शव उठाए थे।

वाटिड ने हालांकि पीड़ितों की मौत का कारण नहीं बताया और इनमें से 600 लोगों के शव अधिकारियों ने दफना दिये है।

इक्वाडोर में 29 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था और इसके बाद से 7,500 मामले सामने आ चुके है।

सरकार के अनुसार ग्वायाक्विल में देश में संक्रमित लोगों में से 70 प्रतिशत से अधिक मामले सामने आये है। ग्वायाक्विल में चार हजार मामलों की पुष्टि हुई है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट