देश की खबरें | केरल में पुलिस की जीप ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के अलाप्पुझा जिले में पुलिस की एक जीप ने एक मोटरसायकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दो पहिया सवार दो लोगों की मौत हो गई।

अलाप्पुझा (केरल), एक जनवरी केरल के अलाप्पुझा जिले में पुलिस की एक जीप ने एक मोटरसायकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दो पहिया सवार दो लोगों की मौत हो गई।

ये लोग कोट्टायम स्थित अपने घर लौट रहे थे।

अलाप्पुझा उत्तर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुई जब जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को आवंटित जीप ने एक मोटरसायकिल को टक्कर मार दी जिसपर दो लोग सवार थे। वे अलाप्पुझा समुद्र तट से घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने कहा, "ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस जीप का चालक वाहन चलाते हुए सो गया था और इसी वजह से यह हादसा हुआ।"

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि चालक डीएसपी को घर छोड़ने के बाद लौट रहा था। अधिकारी नए साल के जश्न से संबंधित ड्यूटी पर थे।

पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के परिवार के अनुसार, वे यह कहकर घर से निकले थे कि वे चर्च जा रहे हैं। उनमें से एक की उम्र 35 साल और दूसरे की 22 वर्ष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू