विदेश की खबरें | अमेरिका में महिला के गिरफ्तार होने के वायरल वीडियो की जांच कर रही है पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ग्विननेट काउंटी के पुलिस अधिकारी माइकल ऑक्सफोर्ड को इस मामले की आंतरिक जांच पूरी होने तक प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। घटना मंगलवार की है और इसका वीडियो टिकटॉक ऐप पर लाखों बार देखा गया है।

ग्विननेट काउंटी के पुलिस अधिकारी माइकल ऑक्सफोर्ड को इस मामले की आंतरिक जांच पूरी होने तक प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। घटना मंगलवार की है और इसका वीडियो टिकटॉक ऐप पर लाखों बार देखा गया है।

वीडियो में लोगनविले का एक घर नजर आ रहा है। एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उनकी कार पर बोतल फेंकी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

ग्विननेट काउंटी पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी शाम करीब साढ़े सात बजे उस घर पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि नजदीक के एक घर की एक महिला का हुलिया शिकायत में जिस संदिग्ध का जिक्र था, उससे मिलता जुलता था।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

वीडियो में अधिकारी नजदीक के घर की महिलाओं में से एक किनदेसिया स्मिथ से बात करता दिख रहा है।

एक अन्य वीडियो में अधिकारी उससे कहते हैं कि उसे गिरफ्तार किया जाता है और वह उसे पकड़ लेता है।

विभाग ने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।’’

महिला को बुधवार को जमानत पर छोड़ दिया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\