विदेश की खबरें | ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में गोलीबारी की सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस को कोई खतरा नहीं मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के मुताबिक, परिसर को दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया और वहां मौजूद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया, लेकिन जांच में खतरा नहीं मिला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के मुताबिक, परिसर को दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया और वहां मौजूद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया, लेकिन जांच में खतरा नहीं मिला।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को रात को साढ़े नौ बजे के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद उसने लोगों से सुरक्षित स्थानों का रुख करने और साउथ ओवल इलाके में जाने से बचने को कहा।

विश्वविद्यालय ने शुरू में ट्वीट किया था, “वान वीलेट ओवल में एक सक्रिय बंदूकधारी है। अभी तुरंत कार्रवाई करें। भागें। छिपें। लड़ें।”

हालांकि, बाद के ट्वीट में विश्वविद्यालय ने कहा कि पुलिस “संभावित गोलीबारी” की जांच कर रही है।

इसके बाद पुलिस की दर्जनों गाड़ियां और एंबुलेंस परिसर के आसपास पहुंच गईं।

अधिकारियों ने रात में ही इलाके की तलाशी शुरू की।

रात करीब 11 बजे विश्वविद्यालय पुलिस ने कहा कि सब कुछ ठीक है।

पुलिस ने ट्वीट किया, “अच्छी तरह से तलाशी लेने के बाद, कोई खतरा नहीं पाया गया है। परिसर को कोई खतरा नहीं है। अलर्ट को रद्द किया जाता है।”

पुलिस के मुताबिक, विश्वविद्यालय में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। मामले को लेकर अधिक जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी