देश की खबरें | बस्ती में महिला का उत्पीड़न करने का आरोपी दारोगा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बस्ती जिले की पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) को सोमवार को गिरफ्तार किया।

बस्ती/गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च बस्ती जिले की पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) को सोमवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, दारोगा दीपक सिंह बस्ती जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र सोनपुर पुलिस चौकी में तैनात था। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम सिंह समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सोमवार को पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान मास्‍क नहीं पहनने पर दारोगा दीपक सिंह ने उसकी स्कूटी रोक दी और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद उसने आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिये और उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की और जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसने (दारोगा) अन्य पुलिसकर्मियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मदद से उसके परिवार को भूमि विवाद के विभिन्न मामलों में फंसा दिया और उसे परेशान किया।

महिला और उसके परिवार ने राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार और बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय से मुलाकात की और कोतवाली पुलिस को उसी दिन मामला दर्ज करने के लिए अर्जी दी।

इस बीच शासन ने बस्ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया और नये पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कार्यभार संभाला।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की तहरीर पर 11 नामित पुलिसकर्मियों, दो तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों और राजस्‍व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया जिसमें उप निरीक्षक दीप‍क सिंह, उप निरीक्षक राजन सिंह, अभिषेक सिंह, आरक्षी संजय कुमार, महिला आारक्षी दीक्षा यादव, नीलम सिंह, निरीक्षक शीला यादव, रामपाल यादव, आरक्षी आलोक कुमार, पवन कुमार कुशवाहा, अवधेश वर्मा, लेखपाल शालिनी सिंह और कानूनगो सतीश के नाम शामिल हैं।

बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया, ''कोतवाली थाना में 20 मार्च को महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक दीपक सिंह को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। प्रथमदृष्‍टया उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दीपक सिंह की गिरफ्तारी की गई है और आगे जैसे-जैसे साक्ष्‍य मिलेंगे उस आधार पर बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)