देश की खबरें | मुंबई में पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 15 जुलाई मुंबई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुलुंड पुलिस थाने में तैनात दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के अधिकारी ने बताया, “पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसे अपने खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

अधिकारी के मुताबिक, बाद में दोनों पुलिसकर्मी 11 लाख रुपये लेने पर सहमत हुए।

अधिकारी ने कहा, “उनकी मांग से तंग आकर शिकायतकर्ता ने पिछले सप्ताह एसीबी से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने जाल बिछाया और दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत के रूप में दो लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\