देश की खबरें | नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो किशोर सहित पांच बदमाश दबोचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक सिगरेट फैक्टरी के गोदाम में हुई डकैती के सिलसिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो किशोर सहित पांच बदमाशों को दबोचा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, (उप्र), 26 फरवरी थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक सिगरेट फैक्टरी के गोदाम में हुई डकैती के सिलसिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो किशोर सहित पांच बदमाशों को दबोचा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (क्षेत्र-तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के वेनिस मॉल के पास आईटीसी कंपनी की सिगरेट रखने का एक गोदाम है, जहां बुधवार देर रात लुटेरों ने धावा बोला था। वे वहां से करीब 14 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट लूट कर भाग गये थे। उन्होंने एक सुरक्षा गार्ड को भी घायल कर दिया था।

डीसीपी ने बताया कि इस घटना की जांच कर रही थाना बीटा-2 पुलिस को शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि आरोपी लूट का माल बेचने के लिए ले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने डाढा गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। वहां एक टेंपो को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो, उस पर सवार तीन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ने बताया कि लूट की घटना में कथित तौर पर संलिप्त दो किशोरों को भी घटना स्थल पर पकड़ लिया गया और उन्हें बाल संरक्षण अधिकारी के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने गोदाम से लूटी गई सिगरेट, तीन तमंचे और कारतूस भी मौके से बरामद किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू