देश की खबरें | आगरा में डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में शनिवार सुबह कमलानगर में कथित तौर पर डकैती डालने आये बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा (उप्र), नौ जनवरी आगरा में शनिवार सुबह कमलानगर में कथित तौर पर डकैती डालने आये बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि में थाना न्यू आगरा पुलिस ने इनके पांच साथियों को कथित तौर पर डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, बदमाश कमलानगर में रहने वाले एक परिवार की रेकी कर चुके थे। शनिवार सुबह परिवार के मुखिया के टहलने जाने के बाद घर में डकैती की साजिश रची गयी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने पांच बदमाशों को न्यू आगरा क्षेत्र से दबोच लिया था। इनके दो साथी भाग गये थे।

उन्होंने बताया कि फरार हुए बदमाशों की शनिवार को एत्माद्दौला और छलेसर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी होते ही बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान दो कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गये।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गोली लगी।

बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाह और सुनिल बघेल के रूप में हुई है। कुशवाह के बाएं जबकि बघेल के दायें पैर में गोली लगी है।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही पवन सिंह तथा बनी सिंह के भी हाथ में गोली लगी है।

पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे, दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट