देश की खबरें | पुलिस ने संभल से कई मुसलमानों के पलायन की खबरों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल में कई घरों में ताले लगे होने और लोगों के पलायन की मीडिया में आई खबरों के बीच संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने सोमवार को कहा कि यहां से जो लोग गए हैं, वे संभवत: वही लोग हैं जो पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा में शामिल थे।

संभल (उप्र), 17 फरवरी संभल में कई घरों में ताले लगे होने और लोगों के पलायन की मीडिया में आई खबरों के बीच संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने सोमवार को कहा कि यहां से जो लोग गए हैं, वे संभवत: वही लोग हैं जो पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा में शामिल थे।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘संभल में पलायन की चर्चा है। पिछले साल 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में करीब 2500 से 3000 लोग शामिल थे। संभल में पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। पुलिस पर गोली भी चलाई गई। अब तक 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, कुछ लोगों के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं। यहां से जो लोग लापता बताए जा रहे हैं, वे संभवत: वही लोग हैं जो उस दिन हुई हिंसा में शामिल थे।’’

उन्होंने कहा कि यहां सामान्य जीवन आराम से चल रहा है, बच्चे स्कूल जा रहे हैं, बाजार खुले हैं और ‘‘पलायन की कोई भी बात पूरी तरह से गलत है।’’

एक दिन पहले ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था, ‘‘संभल में इस तरह के डर और उत्पीड़न का माहौल बना दिया गया है कि लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार को संभल के मुसलमानों को निशाना बनाना बंद करना होगा।’’

ओवैसी ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की।

ओवैसी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में 2500 से 3000 लोग शामिल थे, जिसमें से केवल 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी का हिसाब अपने आप लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों ने अपने फोटो पोस्टर पर देखे होंगे। उसके आधार पर वे लोग यहां नहीं हो सकते। लेकिन, आम जनता में किसी तरह का कोई डर नहीं है।

एसपी ने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन जो लोग दोषी हैं, जिन्होंने पुलिस पर हमला किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

संभल में 24 नवंबर की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\