Rajasthan Shocker: राजस्थान के सिरोही जिले में शिवरात्रि मेले के दौरान चाकू घोंपकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या

राजस्थान के सिरोही जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Credit- Pixabay

जयपुर, 9 मार्च : राजस्थान के सिरोही जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सरूपगंज थाने में तैनात कांस्टेबल निरंजन सिंह की ड्यूटी शुक्रवार रात लौटाना गांव में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में थी.

उसने बताया कि मेले में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया. इसी दौरान किसी ने सिंह की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, उनकी तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है. यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों में अस्थिरता और अशांति बढ़ रही है : कांग्रेस

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ सिरोही के सरूपगंज में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल निरंजन सिंह की शहादत को कोटि-कोटि नमन. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.’’ पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पोस्ट में कहा, ‘‘ कर्तव्य निर्वहन के दौरान सिरोही के सरूपगंज में शहीद हुए आरक्षी निरंजन सिंह को सादर नमन. दुःख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति उनके परिजनों के साथ है. राज्य सरकार निरंजन सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त