देश की खबरें | अरुणाचल में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, आठ नवंबर अरुणाचल प्रदेश में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ईटानगर पुलिस थाने में तैनात था।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस को इस घटना के बारे में तब पता चला जब बल के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को एक वायरल पोस्ट के बारे में सूचना मिली, जिसमें दावा किया गया था कि बृहस्पतिवार रात ईटानगर पुलिस थाने के पास एक पुलिसकर्मी ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़िता और उसके परिजनों का पता लगा लिया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में 19 वर्षीय किशोरी और उसके परिजन औपचारिक शिकायत दर्ज कराने में झिझक रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा सलाह दिए जाने के बाद पीड़िता सहमत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार वह छह नवंबर को देर रात अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए थाने गई थी।

एसपी ने बताया कि थाने में किशोरी को बार-बार घर छोड़ने की पेशकश की गई लेकिन उसने इससे इनकार दिया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने थाने से कुछ सौ मीटर दूर एक कम रोशनी वाले क्षेत्र में उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

एसपी ने कहा कि पीड़िता ने अपनी एक सहेली को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसने घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सिंह ने कहा, "हमने उसके बयान के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह देर रात पुलिस थाने क्यों आई थी।"

घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा, "महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा राजधानी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक मिसाल कायम करने के लिए उसके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा कि कोई भी पुलिसकर्मी कभी भी किसी महिला पर हमला करने के बारे में न सोचे।"

उन्होंने कहा कि यदि लोग पुलिस थाने जाने में झिझकते हैं तो वे सोशल मीडिया मंच और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट