देश की खबरें | दिव्यांगों के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा नेत्री खुशबू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ डिसेबल्ड (एनपीआरडी) ने दिव्यांग लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इसके तुरंत बाद खुशबू ने कुछ वाक्याशों के गलत इस्तेमाल के लिए माफी मांगी।
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर नेशनल प्लेटफॉर्म फॉर द राइट्स ऑफ डिसेबल्ड (एनपीआरडी) ने दिव्यांग लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इसके तुरंत बाद खुशबू ने कुछ वाक्याशों के गलत इस्तेमाल के लिए माफी मांगी।
खबरों के मुताबिक, कांग्रेस छोड़ने के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली खुशबू ने कहा है कि उन्होंने ‘‘मानसिक रूप से मंद’’ पार्टी छोड़ दी है।
यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.
एनपीआरडी के महासचिव मुरलीधरन ने कहा कि खुशबू के खिलाफ करीब 30 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। इनमें से कुछ शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई गई हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में भी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, मदुरै, कोयम्बटूर, तिरुपुर एवं अन्य स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई गई है।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
हालांकि, खुशबू ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्दबाजी में, परेशानी और पीड़ा के क्षणों में बोले गए कुछ गलत वाक्यांशों के लिए माफी मांगती हूं।’’
मुरलीधरन ने कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है जिसमें न्यूनतम छह महीने की सजा का प्रावधान है और उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि खुशबू को अपने विरोधियों को निशाना बनाने का पूरा अधिकार है लेकिन ऐसे शब्दों का इस्तेमाल जिससे दिव्यांगों की नकारात्मक छवि बनती है ‘अस्वीकार्य है।
मुरलीधरन ने कहा कि देश और खुशबू जैसे लोगों को याद रखना चाहिए कि कानून में भी इस तरह का अपमान प्रतिबंधित है।
एनपीआरडी एक गैर सरकारी संगठन है, जो दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)