देश की खबरें | पुलिस को मंगलुरु हत्याकांड के दोषियों के बारे में जानकारी मिली, जल्द होगी गिरफ्तारी: एडीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु पुलिस को बदमाश सुहास शेट्टी की हत्या के दोषियों संबंधी जानकारी मिल गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हितेंद्र आर ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु (कर्नाटक), दो मई मंगलुरु पुलिस को बदमाश सुहास शेट्टी की हत्या के दोषियों संबंधी जानकारी मिल गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हितेंद्र आर ने यह जानकारी दी।

कुख्यात बदमाश शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी।

गृह मंत्री जी परमेश्वर के निर्देश पर मंगलुरु पहुंचे हितेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अपराधियों, उनके नामों और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी का पता लगा लिया है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

मंगलुरु के निकट सुरथकल में जुलाई 2022 में हुई हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी एवं कथित हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद तनाव बढ़ने के बीच पुलिस ने शुक्रवार से छह मई तक पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

एडीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग का अनुरोध करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों से अपील करते हैं कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस सोशल मीडिया मंच पर तथ्यात्मक और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएगी।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक के परिवार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद बंटवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा और इसके लिए उचित बंदोबस्त किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि अगर अंतिम संस्कार से पहले कोई रैली निकाली जाती है तो क्या हो सकता है। स्थानीय पुलिस को रैली के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।’’

हितेंद्र ने शांति बनाए रखने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कहा कि कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 22 पलटन एवं पांच पुलिस अधीक्षक आए हैं और 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड