देश की खबरें | पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 36 किलो गांजा जब्त किया, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर 36 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया और गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर 36 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया और गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 11 अप्रैल को द्वारका-नजफगढ़ रोड पर आईटीबीपी कैंप के पास राजा कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि राजा शैक्षणिक संस्थानों के पास बेचने के लिए 23.9 किलोग्राम गांजा स्कूटर पर ले जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में कुमार के सहयोगी साजन (19) को चंदर विहार से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि साजन के पास से 12.235 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि मादक पदार्थ लक्ष्मी नगर के रहने वाले संतोष के माध्यम से लाया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले के तार बिहार से जुड़े होने का संदेह है।

अधिकारी ने बताया कि कुमार को पहले भी स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह पिछले पांच वर्षों से मादक पदार्थ की तस्करी के धंधे में शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में युवाओं को मादक पदार्थ बेचते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी