देश की खबरें | पुलिस ने एनसीआर में चोरी की कई वारदातों अंजाम देने वाले दो चोर दबोचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 39 पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से कपड़े, घड़ी, एलईडी समेत चोरी का काफी सामान बरामद किया है।

नोएडा, दो मार्च थाना सेक्टर 39 पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से कपड़े, घड़ी, एलईडी समेत चोरी का काफी सामान बरामद किया है।

वहीं, नोएडा के सेक्टर 108 में एक सोसाइटी के बाहर खड़ी कार से अज्ञात बदमाशों ने शीशा तोड़कर लैपटॉप और 19 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाना सेक्टर 39 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 46 के पास से मंगलवार सुबह कपिल तथा रवि नामक दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से सेक्टर 45 निवासी सतीश अग्रवाल के घर से 21 जनवरी को चोरी की गई एलईडी टीवी, कपड़े, घड़ी, सामान आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने एनसीआर में दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। सिंह ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने ताला तोड़ने के औजार भी बरामद किए हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये चोरी का सामान किसे बेचते थे।

उधर, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 के पास से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर, कार में रखे लैपटॉप व 19 हजार रुपये चोरी कर लिये।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि अभिषेक भारद्वाज ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उन्होंने अपनी कार सेक्टर 108 में स्थित एक सोसाइटी के बाहर खड़ी की थी। तभी अज्ञात चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, 19 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\