देश की खबरें | मेरठ में दुकानदार की हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले में पॉलीथिन देने से मना करने पर एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मेरठ, (उप्र) पांच अगस्त मेरठ जिले में पॉलीथिन देने से मना करने पर एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मवाना थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर दुकानदार रोहित (23) की रविवार दोपहर पॉलिथीन देने से मना करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। घटना के बाद रोहित के परिजनों व ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था।

पुलिस के मुताबिक, आज भी आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित पक्ष को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने रोहित हत्याकांड में रविवार देर रात तक नामजद छह में से तीन आरोपियों तरुण, फारुख और गुलाब को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि फारूख के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गुलाब भी हत्या के एक मामले में पहले जेल जा चुका है।

बहादुर के मुताबिक, पूछताछ में गुलाब ने बताया कि उसने रोहित की हत्या में प्रयुक्त चाकू को नासिरपुर नहर पटरी के पास छुपाया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस चाकू बरामद कराने के लिए गुलाब को मौके पर लेकर गई, जहां गुलाब ने कथित रूप से एक दरोगा की पिस्तौल छीनकर गोलीबारी करते हुए फरार होने की कोशिश की।

बहादुर के मुताबिक, पुलिस की जवाबी गोलीबारी में गुलाब के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया।

एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

रविवार दोपहर मवाना क्षेत्र के किला अड्डे के पास चाय की दुकान पर ढिकौली कॉलोनी निवासी रोहित को आरोपियों ने पॉलिथीन देने से मना करने के विवाद में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात में रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट