देश की खबरें | पुलिस ने अवैध रूप से शराब लाने के मामले में सात तस्करों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग—अलग जगहों पर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में लाई जा रही शराब बरामद करते हुए सात संदिग्ध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रूद्रप्रयाग/हरिद्वार, छह जुलाई पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग—अलग जगहों पर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में लाई जा रही शराब बरामद करते हुए सात संदिग्ध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फाटा के समीप पुलिस ने अवैध रुप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की नौ पेटियां जब्त कीं, जिनमें शराब की 312 बोतलें थीं और इस मामले में चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान शराब बरामद होने के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसमें कहा गया है कि शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है ।

इस वर्ष केदारनाथ यात्रा काल में रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के कुल 36 मुकदमों में 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1283 बोतल शराब बरामद कर चुकी है, जिसका अनुमानित मूल्य 8.33 लाख रूपया है।

एक अन्य मामले में हरिद्वार पुलिस ने ड्रोन की मदद से शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा, कांवड़ मेले में आपूर्ति के लिए अवैध रूप से कार से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप भी जब्त की गयी ।

कांवड़ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन से निगरानी की जा रही है और इसी दौरान सुबह हरिद्वार में पावन धाम के पास शराब की बिक्री होती दिखाई दी। पुलिस से ड्रोन में रिकार्ड किये गये स्थान पर छापा मारकर तीन संदिग्ध शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की।

हरिद्वार में ही एक पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान एक कार में से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस को देखते ही संदिग्ध तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now