देश की खबरें | मेरठ में ड्रोन दिखने की अफवाहों पर पुलिस सतर्क, रात में बढ़ाई गई गश्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के दिनों में रात के समय 'ड्रोन देखे जाने' की अफवाहों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं।

मेरठ (उप्र), 28 जुलाई मेरठ जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के दिनों में रात के समय 'ड्रोन देखे जाने' की अफवाहों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने ड्रोन संबंधी अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए सभी थानों को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठियां आयोजित करने को कहा गया है।

इन बैठकों में अफवाहों की सच्चाई और संभावित शरारती तत्वों की भूमिका पर चर्चा की जा रही है।

बयान के मुताबिक प्रशासन ने रात्रिकालीन गश्त को बढ़ाते हुए रात 11 बजे से तड़के तीन बजे तक हर थाने में पुलिस टीमों को टोलीवार गश्त पर लगाया है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी स्वयं फील्ड में भ्रमण करके निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन रखने वाले व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर 'ड्रोन रजिस्टर' तैयार किया जा रहा है, जिसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ड्रोन संख्या और तकनीकी विवरण दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना, फोटो या वीडियो साझा न करें और किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी परिस्थिति में स्वयं कोई कार्रवाई न करने की भी सलाह दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या सामाजिक शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सं. सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले