देश की खबरें | मालेगांव मामले में पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संप्रग सरकार के दबाव में काम किया और कांग्रेस को ‘भगवा आतंकवाद के झूठे विमर्श’ के लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संप्रग सरकार के दबाव में काम किया और कांग्रेस को ‘भगवा आतंकवाद के झूठे विमर्श’ के लिए हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

इस मामले में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को बरी करने के विशेष एनआईए अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, फडणवीस ने दावा किया कि यह जांच हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश थी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फैसले का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा गढ़े गए झूठे ‘हिंदू आतंकवाद के विमर्श’ का अदालत के फैसले से पर्दाफाश हो गया है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस को बरी हुए आरोपियों और हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।’’

एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री, जो गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, ने कहा कि पुलिस और जांच अधिकारी बताएंगे कि असली अपराधी कौन थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पुलिस को दोष नहीं दूंगा, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की साजिश के दबाव में काम किया।’’

फडणवीस ने दावा किया कि अमेरिका में 9/11 के हमले और अन्य आतंकवादी हमलों के बाद ‘इस्लामिक आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल शुरू हुआ और इसके जवाब में संप्रग ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़ा।

शिवसेना (उबाठा) ने सवाल किया है कि अगर प्रज्ञा ठाकुर और उनके सह-आरोपी निर्दोष हैं, तो असली अपराधी कौन हैं, इस बारे में फडणवीस ने कहा कि विपक्षी दल को खुश होना चाहिए था कि हिंदू आतंकवाद के झूठे विमर्श का पर्दाफाश हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरे फैसले का अध्ययन करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि पूरा मामला एक साजिश था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी