देश की खबरें | जहरीली शराब त्रासदी: अमरिंदर ने केजरीवाल को ‘अपने काम से काम रखने’ की सलाह दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में जहरीली शराब त्राासदी के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘अपने काम से काम रखना चाहिए’।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में जहरीली शराब त्राासदी के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘अपने काम से काम रखना चाहिए’।

अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता से कहा, ‘‘राज्य में निष्क्रिय पड़ी आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए इस त्रासद घटना का इस्तेमाल नहीं करें।’’

यह भी पढ़े | अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केजरीवाल ने रविवार को अपने ट्वीट में पंजाब में जहरीली शराब कांड के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी जिसमें अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है।

केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इतने सारे लोग मर गये और आप इस घटना से राजनीतिक लाभ हासिल करने के चक्कर में हैं। आपको शर्म नहीं आती।’’

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर राहुल गांधी बोले- जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

आप संयोजक को ‘अपने काम से काम रखने’ की सलाह देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में कानून व्यवस्था कायम रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो अपराधियों और गिरोहों के सड़कों पर बिना डर के खुलेआम घूमने के लिए कुख्यात है।

केजरीवाल ने यह दावा भी किया था कि पंजाब में स्थानीय पुलिस पिछले कुछ महीनों में अवैध शराब के एक भी मामले को हल नहीं कर पाई है। इस पर अमरिंदर सिंह ने आप नेता से कहा, ‘‘मुंह से आग उगलने से पहले तथ्यों की परख कर लें।’’

खन्ना में 22 अप्रैल को एक अवैध शराब कारखाने के भंडाफोड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और सात अन्य की तलाश शुरू की गयी।

उन्होंने अन्य ऐसे मामलों का भी जिक्र किया।

सिंह ने पंजाब पुलिस में पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि केजरीवाल की सीबीआई जांच की मांग केवल राजनीतिक नौटंकी है जिसका मकसद उनकी पार्टी के खोये हुए आधार को पुन: हासिल करना है जो पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद पूरी तरह आधार खो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी