देश की खबरें | ठाणे में जहरीली गैस का रिसाव, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खुले मैदान में रखे कुछ सिलेंडरों से जहरीली गैस का रिसाव हो गया और वह आसपास के इलाकों तक फैल गई।

ठाणे, दो मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक खुले मैदान में रखे कुछ सिलेंडरों से जहरीली गैस का रिसाव हो गया और वह आसपास के इलाकों तक फैल गई।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम ने रविवार को बताया कि यह घटना भिवंडी शहर में शनिवार को रात करीब दस बजे हुई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भिवंडी के खूनी गांव में चिकनीपाड़ा इलाके में एक मैदान में सल्फर डाइऑक्साइड के 16 सिलेंडर रखे थे।

उन्होंने बताया कि दो सिलेंडरों से गैस का रिसाव हुआ और वह इलाके में फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा करीब दो घंटे बाद रिसाव को रोका गया।

उन्होंने बताया, ‘‘किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड