जरुरी जानकारी | पीएनबी को तीसरी तिमाही में 506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 506.03 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 506.03 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 492.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

पीएनबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 23,298.53 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही मे 15,967.49 करोड़ रुपये था।

एकीकृत आधार पर बैंक का लाभ 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 585.77 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को शुद्ध रूप से 501.93 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

एकीकृत आय आलोच्य तिमाही में 23,639.41 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 16,211.24 करोड़ रुपये थी।

हालांकि पीएनबी ने कहा कि ताजा परिणाम की तुलना 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से नहीं की जा सकती क्योंकि उस समय के आंकड़े विलय के पूर्व के थे।

एक अप्रैल, 2020 से पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स का विलय प्रभाव में आया।

पीएनबी की संपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। बैंक का कुल फंसा कर्ज (एनपीए) दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में सकल कर्ज का 12.99 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 16.30 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू