जरुरी जानकारी | चालू तिमाही में शेयर बिक्री से 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगा पीएनबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपना पूंजी आधार मजबूत करने के लिए चालू तिमाही में शेयर बिक्री से 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपना पूंजी आधार मजबूत करने के लिए चालू तिमाही में शेयर बिक्री से 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगा।

पीएनबी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने दिसंबर में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी से 3,788.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 85.59 प्रतिशत से घटकर 76.87 प्रतिशत रह गई है।

बैंक इक्विटी और ऋण से 14,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी हासिल कर चुका है। योजना के तहत बैंक ने एटी-1 बांड से 3,000 करोड़ रुपये और टियर-दो बांड से 4,000 करोड़ रुपये और क्यूआईपी से 7,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने कहा, ‘‘हम दिसंबर के अंत तक टियर-दो बांड से 4,000 करोड़ रुपये और क्यूआईपी से 3,788 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। जनवरी में हमने एटी-1 से 500 करोड़ रुपये और जुटाए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अतिरिक्ति टियर-1 बांड से हम 31 मार्च से पहले शेष 2,500 करोड़ रुपये और जुटा लेंगे।’’

बैंक के तिमाही नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में राव ने कहा, ‘‘हम क्यूआईपी से शेष 3,200 करोड़ रुपये जुटाने को बाजार में उपयुक्त समय पर उतरेंगे। यह इसी वित्त वर्ष में हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सिर्फ मार्च, 2021की जरूरत को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि अगले वित्त वर्ष के लिए भी पर्याप्त है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\