जरुरी जानकारी | पीएनबी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का मार्च, 2022 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटी हैं लेकिन प्रावधान ऊंचा रहने से उसके मुनाफे में कमी आई है।

नयी दिल्ली, 11 मई सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का मार्च, 2022 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 66 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटी हैं लेकिन प्रावधान ऊंचा रहने से उसके मुनाफे में कमी आई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 586 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने बुधवार को कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकल आय 21,095 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 21,386 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 3,456.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 2,021.62 करोड़ रुपये था। मार्च, 2022 तक बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां घटकर 11.78 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 14.12 प्रतिशत पर थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी 5.73 प्रतिशत से घटकर 4.8 प्रतिशत रह गया। चौथी तिमाही में बैंक का डूबे कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान 3,540.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,851.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 64 पैसे प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर