जरुरी जानकारी | पीएनबी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 1,105 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 620.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वही सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 21,262.32 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,279.79 करोड़ रुपये थी।

बैंक का परिचालन लाभ भी जुलाई-सितंबर, 2021 के दौरान घटकर 4,021.12 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,674.91 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही के दौरान पीएनबी बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मामूली रूप से बढ़कर 13.63 प्रतिशत हो गईं। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 13.43 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\