जरुरी जानकारी | पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत बढ़कर 444 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत बढ़कर 444 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत बढ़कर 444 करोड़ रुपये रहा।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 283 करोड़ रुपये रहा था।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,806 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में यह 1,628 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में ब्याज आय 1,684 करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,581 करोड़ रुपये थी। मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही के अंत में शुद्ध ब्याज आय सात प्रतिशत बढ़कर 632 करोड़ रुपये हो गई।

मार्च 2024 के अंत में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 1.5 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.83 प्रतिशत थी। इस दौरान शुद्ध एनपीए ऋण परिसंपत्तियों का 0.95 प्रतिशत था।

प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 31 मार्च 2024 तक सात प्रतिशत बढ़कर 71,243 करोड़ रुपये हो गई।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,508 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,046 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कुल आय बढ़कर 7,024 करोड़ रुपये हो गई, जो 2022-23 में 6,492 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\