जरुरी जानकारी | दिवाला कार्यवाही जारी होने पर पीएमएलए प्रक्रिया से बच नहीं सकतेः एनसीएलटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत जारी कार्यवाही का इस्तेमाल धनशोधन निवारक अधिनियम के तहत जारी जांच या प्रक्रिया को रोकने या उससे बचने के लिए नहीं किया जा सकता है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत जारी कार्यवाही का इस्तेमाल धनशोधन निवारक अधिनियम के तहत जारी जांच या प्रक्रिया को रोकने या उससे बचने के लिए नहीं किया जा सकता है।

एनसीएलटी ने शक्ति भोग स्नैक्स को भंग करने की याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

यह कंपनी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में है। धनशोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने उसके खिलाफ दायर ईडी की शिकायत का संज्ञान लिया है।

एनसीएलटी ने कहा कि पीएमएलए जांच जारी रहने की स्थिति में कंपनी को भंग करने की अनुमति देना ‘न्यायिक अतिक्रमण’ जैसा होगा और इससे ईडी की जांच, मुकदमेबाजी और अपराध की आय की वसूली की क्षमता प्रभावित होगी।

न्यायाधिकरण की दो-सदस्यीय पीठ ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय पहले ही यह मान चुका है कि एनसीएलटी या अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी के पास पीएमएलए के तहत पारित आदेशों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड की समूह कंपनी शक्ति भोग स्नैक्स के खिलाफ ईडी ने फर्जी लेनदेन और धनशोधन में शामिल होने का आरोप लगाया है। कंपनी पर मार्च, 2020 तक बैंकों का लगभग 3,269.42 करोड़ रुपये बकाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी